Ranchi.केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़वा के बाद रांची को भी गुरुवार 3 जुलाई 2025 को बड़ी सौगात दी. उन्होंने रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. इससे पहले रांची पहुंचने पर नितिन गडकरी पर फूलों की बारिश की गयी. इस स्वागत से केंद्रीय मंत्री अभिभूत दिखे. रातू रोड एलीवेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर करीब 560 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. नितिन गडकरी ने आज झारखंड में 6300 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

6 हजार करोड़ से बनेगा आउटर रिंग रोड
नितिन गडकरी ने कहा कि आउटर रिंग रोड के लिए 6 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जिसका डीपीआर बनाने का आदेश दे दिया गया है केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संजय सेठ की मांग थी कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सुधार करने की जरूरत है। हमलोगों ने इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत नागपुर में करने का टेंडर फाइनल कर दिया है. जहां 135 सीटर इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी. पायलट प्रोजेक्ट में इसकी शुरुआत नागपुर में हो रही है. अब रांची का इलेक्ट्रिक बस चलाने के लिए सेलेक्शन हमलोगों ने किया है. जहां पर हमारा अगला प्रोजेक्ट होगा.