Site icon Lahar Chakra

Nitin gadkari Visit Jharkhand: आज झारखंड आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रांची में एलिवेटेड कॉरिडोर और रेहला फोर लेन सड़क का करेंगे उद्घाटन

Ranchi. केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार (आज) को रांची और गढ़वा में एनएचएआइ की योजनाओं का उदघाटन करेंगे. आज सुबह 10.40 बजे वह दिल्ली से रांची आयेंगे. इसके बाद गढ़वा के हूर गांव जायेंगे. वहां दिन के 12 बजे रेहला फोर लेन सड़क योजना का उदघाटन करेंगे. यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह हेलीकॉप्टर से दिन के 2.15 बजे रांची लौटेंगे. फिर एयरपोर्ट से ओटीसी ग्राउंड जायेंगे. इस क्रम में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.

दिन के तीन बजे रातू रोड फ्लाइओवर का उद्घाटन करेंगे. वहीं झारखंड के लिए एनएच परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. इस मौके पर एनएचएआइ के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे. यहां पर सभा भी की जायेगी. यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री गडकरी फ्लाइओवर का भी जायजा लेंगे. इसके बाद होटल रेडिशन ब्लू जायेंगे. वहां पर अधिकारियों के साथ एनएच की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. इस बैठक में ट्रांसपोर्ट के मुद्दे पर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देंगे. शाम पौने सात बजे एयरपोर्ट जायेंगे और फिर वहां से वापस चले जायेंगे.

Exit mobile version