Site icon Lahar Chakra

नितिन कुलकर्णी बने रहेंगे राज्यपाल के प्रधान सचिव

रांची. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 25 अगस्त को निकल गए तबादला आदेश में गुरुवार काे अब संशोधन कर दिया गया है. अब नितिन मदन कुलकर्णी राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर बने रहेंगे. पहले उन्हें स्थानांतरित करते हुए कृषि क्यों बनाया गया था. वहीं पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत, डॉक्टर अमिताभ कौशल को अगले आदेश तक सचिव वाणिज्य कर विभाग रांची के पद पर नियुक्ति एवं पदस्थापित किया गया है.

सचिव वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रांची के पद पर पदस्थापित अबू बकर सिद्दीकी को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ कृषि सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है. वही विप्रा भाल जिन्हें पूर्व के आदेश में राज्यपाल का प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था उक्त आदेश को विलोपित किया गया है. अब वह पूर्व की तरह सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई गवर्नेंस विभाग झारखंड रांची के अतिरिक्त प्रभार में बनी रहेंगी.

Exit mobile version