Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक घायल, राहुल दुबे गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, गैस प्लांट में छिपाकर रखे गये हथियार बरामद
    Breaking News

    Jharkhand: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक घायल, राहुल दुबे गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, गैस प्लांट में छिपाकर रखे गये हथियार बरामद

    News DeskBy News DeskAugust 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के हजारीबाग जिले में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद दो गिरोहों के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए। इनमें से एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी अंकित कुमार पांडेय के बाएं पैर में गोली लगी है और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस ने बताया कि उसके मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फरार गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह कोयलांचल शांति सेना (केएसएस) के साथ-साथ राहुल दुबे द्वारा संचालित गिरोह के संपर्क में था। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने संवाददाताओं से कहा, हम पांडेय की तलाश कर रहे थे क्योंकि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 25 जुलाई को बरकागांव थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था और वहां केएसएस के नाम से एक पर्चा छोड़ा था।”

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ रविवार को छठे दौर की वार्ता करेगी झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चार घंटे तक बैठक के बाद फैसला

    उन्होंने बताया, ”पूछताछ के दौरान पांडेय ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर हमने उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक को हजारीबाग और दूसरे को रामगढ़ जिले से पकड़ा गया है।” आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उन्होंने पिपराडीह के पास एक बंद गैस प्लांट में हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखा है।

    Student Protest: गायक-अभिनेता पीयूष मिश्रा प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे, हर संभव समर्थन का दिया भरोसा, अपना लोकप्रिय गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद पुलिस बरामदगी के लिए पांडेय को उस स्थान पर ले गई, जहां उसने कथित तौर पर छिपाए गए देसी पिस्तौल से पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी और भागने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस और आरोपी के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें पांडेय के बाएं पैर में गोली लगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: One injured in a clash with the police; four members of the Rahul Dubey gang arrested; weapons hidden at a gas plant recovered. Jharkhand: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक घायल गैस प्लांट में छिपाकर रखे गये हथियार बरामद राहुल दुबे गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ रविवार को छठे दौर की वार्ता करेगी झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चार घंटे तक बैठक के बाद फैसला

    August 9, 2026

    Student Protest: गायक-अभिनेता पीयूष मिश्रा प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे, हर संभव समर्थन का दिया भरोसा, अपना लोकप्रिय गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया

    August 9, 2026

    Jamshedpur: एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में आयी, जख्मी, छात्रों में आक्रोश

    August 9, 2026
    Recent Post

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ रविवार को छठे दौर की वार्ता करेगी झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चार घंटे तक बैठक के बाद फैसला

    August 9, 2026

    Student Protest: गायक-अभिनेता पीयूष मिश्रा प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे, हर संभव समर्थन का दिया भरोसा, अपना लोकप्रिय गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया

    August 9, 2026

    Jharkhand: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक घायल, राहुल दुबे गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, गैस प्लांट में छिपाकर रखे गये हथियार बरामद

    August 9, 2026

    Jamshedpur: एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में आयी, जख्मी, छात्रों में आक्रोश

    August 9, 2026

    Jamshedpur: गोविंदपुर में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की चपेट में आकर बच्ची की मौत, दो घायल, चालक हिरासत में

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group