Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»टाटा स्टील पर अमेरिकी टैरिफ का कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं, स्टील की मांग बढ़ी : नरेंद्रन
Headlines

टाटा स्टील पर अमेरिकी टैरिफ का कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं, स्टील की मांग बढ़ी : नरेंद्रन

News DeskBy News DeskAugust 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर. बिष्टुपुर के सर दोराबजी टाटा पार्क में सर दोराबजी टाटा की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह में टाटा स्टील के एमडी और सीईओ टीवी नरेंद्रन ने कहा कि अमेरिका के 50 प्रतिशत आयात शुल्क का टाटा स्टील की भारतीय इकाइयों पर कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ेगा.

नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील भारत या जमशेदपुर से अमेरिका में स्टील का निर्यात नहीं करती, बल्कि यूरोप स्थित प्लांट से अमेरिकी बाजार में निर्यात होता है, जहां कुछ हद तक असर संभव है.

नरेंद्रन ने यह भी बताया कि भारत में स्टील की घरेलू मांग तेजी से बढ़ रही है और सरकार द्वारा किए जा रहे आर्थिक सुधारों—जैसे जीएसटी में बदलाव और नीतिगत सुधारों से भारतीय अर्थव्यवस्था और भी मजबूत हो रही है. हालांकि उन्होंने माना कि अमेरिकी टैरिफ का असर टेक्सटाइल, ज्वेलरी और जेम्स इंडस्ट्री पर पड़ सकता है, लेकिन इससे निपटने के लिए भारत सरकार निरंतर बैठकें कर रही है और उचित समाधान खोजे जा रहे हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

इस अवसर पर टाटा स्टील के एमडी ने कहा कि कंपनी पिछले 119 वर्षों से राष्ट्र की सेवा कर रही है और आगे भी करती रहेगी. उन्होंने बताया कि टाटा स्टील हाइड्रोजन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास कर रही है ताकि पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन को बढ़ाया जा सके.

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

सर दोराबजी टाटा की जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे सभी लाेगाें ने सर दोराबजी टाटा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को नमन किया. वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर बल दिया और उन्हें सच्चा राष्ट्रसेवक बताया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी देश के लिए उद्योग और अवसर खड़े किए.

कार्यक्रम में टाटा स्टील के पूर्व डिप्टी एमडी डॉ. टी. मुखर्जी, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा, चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, वाइस प्रेसिडेंट पियुष गुप्ता, यूनियन के महासचिव सतीश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, संजीव तिवारी, संजय सिंह, राजीव चौधरी, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, सहायक सचिव नितेश राज, अजय चौधरी और श्यामबाबू शामिल थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान लंबित, DC राजीव रंजन ने दिया 2-3 दिनों में राशि भेजने का आश्वासन

October 30, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान लंबित, DC राजीव रंजन ने दिया 2-3 दिनों में राशि भेजने का आश्वासन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :कृषि विपणन परिषद के भाड़ा वृद्धि से व्यापारियों में भारी आक्रोश, काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में आग से बेघर हुआ परिवार, विधायक पूर्णिमा साहू ने बढ़ाया मदद का हाथ, 15 ब्लूस्कोप टीन से बनेगा अस्थायी आशियाना

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group