जमशेदपुर. स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त की सुबह छह बजे से रात्रि 11 बजे तक शहर के अंदर भारी वाहनों के लिए नो इंट्री लगायी गयी है. इस दौरान शहर में भारी वाहनों का परिचालन नहीं होगा.ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई का निर्देश जारी किया गया है. इस संबंध में मंगलवार को उपायुक्त, एसएसपी और डीएसपी ( ट्रैफिक) ने संयुक्त रुप से निर्देश जारी किया है.
NO ENTRY: 15 अगस्त की सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक रहेगी नो इंट्री
