Site icon Lahar Chakra

Noel Tata: ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे नोएल टाटा, बोले-74वीं सालाना आम बैठक चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी

New Delhi. नोएल टाटा ने कहा है कि ट्रेंट की 74वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी। इसके साथ ही उनका एक ऐतिहासिक कार्यकाल खत्म हो जाएगा, जिसमें उन्होंने बेंगलुरु में एक स्टोर से शुरू हुई टाटा की खुदरा कंपनी को भारत की एक बड़ी फैशन और लाइफस्टाइल कंपनी बना दिया। वेस्टसाइड और जूडियो जैसी खुदरा दुकानें चलाने वाली कंपनी की सालाना आम बैठक में मंगलवार को शेयरधारकों को संबोधित करते हुए 69 साल के नोएल टाटा ने कहा, ‘जैसा कि आप जानते होंगे, चेयरमैन के तौर पर यह मेरी आखिरी सालाना आम बैठक होगी।

’’ नोएल टाटा, टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारक ‘टाटा ट्रस्ट’ के चेयरमैन भी हैं। वह इस साल नवंबर में 70 साल के हो जाएंगे। कंपनी कानून 2013 के तहत, किसी भी प्रबंध निदेशक या पूर्णकालिक निदेशक को 70 साल या उससे अधिक उम्र होने पर नियुक्त नहीं किया जा सकता और न ही वे इस पद पर बने रह सकते हैं।

हालांकि, अपवाद के तौर पर, उन्हें विशेष प्रस्ताव के जरिये शेयरधारकों की मंजूरी से या अगर सिर्फ एक साधारण प्रस्ताव पास होता है तो केंद्र सरकार की मंजूरी से नियुक्त किया जा सकता है।

टाटा ने इतने साल तक साथ देने के लिए शेयरधारकों, कर्मचारियों और भागीदार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि कंपनी एक मजबूत और टिकाऊ खुदरा मंच बन गई है, जिसका मुख्य रूप से ध्यान लंबे समय के लिए मूल्य बनाने पर है।

Exit mobile version