
AIIMS Assistant Professor Recruitment : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) राजकोट ने फैकल्टी के 107 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत सिर्फ और सिर्फ शैक्षणिक पद भरे जाएंगे, जिनमें प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स एम्स राजकोट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले जान लें कि सभी पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है. प्रोफेसर व एडिशनल प्रोफेसर की अधिकतम आयु 58 वर्ष है और एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर की अधिकतम आयु 50 वर्ष है. आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी गई है. एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट और दिव्यांग कैंडिडेट्स को 10 वर्ष की छूट मिलेगी.
इस भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं. विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता यहां देखें-
