Site icon Lahar Chakra

NTA ने CSIR NET 2025 की तारीख बदली, अब परीक्षा 28 जुलाई 2025 को होगी आयोजित

NEW DELHI : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET जून 2025 परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी है. पहले यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को दो दिन में होनी थी, लेकिन अब इसे एक ही दिन यानी 28 जुलाई 2025 को आयोजित किया जाएगा.

NTA ने यह बदलाव छात्रों की मांग को देखते हुए किया है. दरअसल, कई उम्मीदवारों ने शिकायत की थी कि CSIR UGC NET और हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 की तारीखें एक जैसी हैं. इसी वजह से छात्रों के हित में परीक्षा की तारीख बदलने का निर्णय लिया गया.

28 जुलाई को किन विषयों की होगी परीक्षा?

रसायन विज्ञान (Chemical Sciences – 701)
पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय व ग्रह विज्ञान (Earth, Atmospheric, Ocean & Planetary Sciences – 702)
जीव विज्ञान (Life Sciences – 703)
गणित (Mathematical Sciences – 704)
भौतिक विज्ञान (Physical Sciences – 705)

एग्जाम सिटी की जानकारी कब मिलेगी?

परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप के जरिए दी जाएगी. अभ्यर्थी csirnet.nta.ac.in वेबसाइट पर जाकर अपडेट देख सकते हैं.

CSIR UGC NET क्या है?

यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है, जो जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद और पीएचडी एडमिशन के लिए पात्रता देती है.

Exit mobile version