Site icon Lahar Chakra

NTPC के DGM डिस्पैच की गोली मारकर हत्या; Hazaribag में मारी गोली, गौरव घर से जा रहे थे आफिस

Hazaribag. अपराधियों ने हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत फतह में NTPC के पदाधिकारी को गोली मारकर हत्या कर दी. एनटीपीसी कोल परियोजना के केरेडारी में डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम पद पर कार्यरत गौरव कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. उनकी हत्या उस वक्त की गई जब वे हजारीबाग अपने आवास से ऑफिस जा रहे थे. वे ऑफिस की स्कॉर्पियो में सवार थे. गाड़ी में उनके अतिरिक्त दो और लोग मौजूद थे. उनकी गाड़ी हजारीबाग के फतहा चौक के पास जैसे ही पहुंची बाइक सवार अपराधियों ने गाड़ी ओवरटेक कर उन्हें गोली मार दी.

अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. अधिकारी का नाम कुमार गौरव बताया जा रहा है जो डिजीएम डिस्पैच के तौर पर केरेडारी में अपनी सेवा दे रहे थे. घटना के बाद उन्हें घायल अवस्था में हजारीबाग लाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. घटना के बाद एनटीपीसी के सभी वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर है.

इस घटना से एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. घटना के बाद हजारीबाग एसपी घटनास्थल की ओर रवाना हुए हैं. वहीं अस्पताल में जिले के पदाधिकारी मौजूद हैं. मामले को लेकर जांच तेज कर दी गई है. घटना के वक्त गाड़ी में तीन लोग सवार थे.

Exit mobile version