Site icon Lahar Chakra

Odisha BJP ने OBC समुदाय से आने वाले मनमोहन सामल को फिर बनाया अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव

Bhuvaneshwar ओडिशा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मनमोहन सामल को मंगलवार को फिर से राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया. भाजपा के केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक संजय जायसवाल ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सामल की इस पद पर दोबारा नियुक्ति की घोषणा की. जायसवाल ने कहा कि वह इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले अकेले नेता थे और इसलिए उन्हें निर्विरोध चुना गया. यह राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में सामल का लगातार दूसरा और कुल चौथा कार्यकाल होगा. भद्रक जिले में 15 अप्रैल, 1959 को जन्मे सामल अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से हैं. राज्य की आबादी का 50 प्रतिशत हिस्सा ओबीसी का है.

Exit mobile version