Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Odisha: रघुवर दास ने दिया इस्तीफा, हरि बाबू कंभमपति बने ओडिशा के नए राज्यपाल
    Jamshedpur

    Odisha: रघुवर दास ने दिया इस्तीफा, हरि बाबू कंभमपति बने ओडिशा के नए राज्यपाल

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024Updated:December 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    RANCHI. ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार करते हुए हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है. मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है. इससे पहले हरि बाबू कंभमपति मिजोरम के राज्यपाल थे. राष्ट्रपति ने पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है.

    ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने मंगलवार देर रात इस्तीफा दिया है. रघुवर दास के इस्तीफे को झारखंड की राजनीति में बड़े मोड़ के रूप में देखा जा रहा है. यह माना जा रहा है कि रघुवर दास एक बार फिर से झारखंड की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते है.

    रघुवर दास भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ झारखंड के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. उन्होंने 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री पद संभाला. इसके अलावा, वे जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं. उनकी सक्रियता और प्रशासनिक कार्यशैली ने उन्हें झारखंड की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित किया है.

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    मणिपुर, केरल, बिहार को मिले नए राज्यपाल

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी मंगलवार को नये राज्यपालों की नियुक्ति की है. पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया है. पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक राज्यपालों की नियुक्तियां उस तारीख से प्रभावी होंगी जिस दिन वे अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे.

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    इन राज्यों को मिले नये राज्यपाल

    • मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
    • केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
    • पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
    • पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hari Babu Kambhampati becomes the new Governor of Odisha Odisha: Raghuvar Das resigns
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026
    Recent Post

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानसून से पहले एक्शन में JNAC, उप नगर आयुक्त ने किया बड़े नालों की सफाई का औचक निरीक्षण

    June 4, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में रेलवे का बड़ा एक्शन, मेगा टिकट चेकिंग अभियान में कटे हजारों चालान

    June 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group