Site icon Lahar Chakra

Odisha: पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की बढ़ायी गयी सुरक्षा, ‘गोवर्धन पीठ’ की सुरक्षा कड़ी करने का आदेश

Bhuvaneshvar. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को अधिकारियों से पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती और उनकी ‘गोवर्धन पीठ’ की सुरक्षा कड़ी करने को कहा. माझी ने पुरी के ‘गोवर्धन पीठ’ के विकास पर यहां लोक सेवा भवन में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश जारी किया.

बैठक के बाद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त सरस्वती को अब सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी. इस बैठक में कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, पुरी के सांसद संबित पात्रा, मुख्य सचिव मनोज आहूजा एवं अन्य लोग शामिल हुए. बैठक में ‘गोवर्धन पीठ’ में सभी संरचनाओं और प्रतिष्ठानों के विकास और संरक्षण पर विचार-विमर्श किया गया. संबंधित घटनाक्रम में, हरिचंदन ने संवाददाताओं को बताया कि ओडिशा सरकार ने पिछली बीजद सरकार के दौरान ‘श्रीमंदिर परिक्रमा’ (विरासत गलियारा) परियोजना के दौरान ध्वस्त किए गए 19 मठों को पुनर्स्थापित करने का फैसला किया है.

Exit mobile version