Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jharkhand: अफीम की खेती के खिलाफ अभियान में तेजी लाएं अफसर, गृह सचिव और डीजीपी ने दिया निर्देश, चौका में पांच एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की
    Crime

    Jharkhand: अफीम की खेती के खिलाफ अभियान में तेजी लाएं अफसर, गृह सचिव और डीजीपी ने दिया निर्देश, चौका में पांच एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2024Updated:December 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड की गृह सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों से अफीम की खेती के खिलाफ चल रहे अभियान में तेजी लाने और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने को कहा. अधिकारियों ने कहा कि झारखंड पुलिस पिछले कुछ दिनों से अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चला रही है और पलामू तथा खूंटी समेत विभिन्न जिलों में सैकड़ों एकड़ भूमि पर लगे अफीम के पौधों को नष्ट किया गया है.

    दादेल और गुप्ता ने मंगलवार को चतरा का दौरा किया और चार जिलों चतरा, हजारीबाग, लातेहार और रांची के पुलिस, वन, कृषि और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभियान की समीक्षा के लिए बैठक की. दादेल ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जहां भी अफीम की खेती दिखे, उसे संबंधित विभागों के साथ समन्वय करके नष्ट कर दिया जाए. गुप्ता ने कहा कि अफीम की खेती में शामिल लोगों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है. उन्होंने कहा, बड़ी मछलियों को पकड़ने की जरूरत है. अफीम तस्करी के जरिए बड़ी संपत्ति अर्जित करने वालों की संपत्ति जब्त की जाएगी.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    ”पुलिस ने पांच एकड़ अफीम की खेती को किया नष्ट चौका.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    चौका थाना के गुटीउली व लापाइबेड़ा गांव के जंगल के बीच एसडीओ विकास राय, एसडीपीओ अरविंद सिन्हा ने चौका थाना पुलिस एवं एसएसबी मातकमडीह कंपनी कमांडर के साथ मिलकर पांच एकड़ में अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी रोकने के लिए की गयी. इस दौरान बताया गया कि भविष्य में भी पुलिस प्रशासन द्वारा पोस्तो और अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. संलिप्त लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    five acres of opium cultivation destroyed in Chauka Home Secretary and DGP gave instructions Jharkhand: Officers should speed up the campaign against opium cultivation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group