Site icon Lahar Chakra

एक बार फिर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगाराम अस्पताल में कराया गया एडमिट

नई दिल्ली. पिछले कई दिनों से अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बार उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार पेट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं. गंगा राम अस्पताल प्रशासन की तरफ से यह जानकारी दी गई. बता दें कि, इससे पहले 7 जून को सोनिया गांधी को शिमला में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया था.

जून को हिमाचल में हुआ था चेकअप

बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी को कुछ दिनों पहले 7 जून को हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित अस्पताल में हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था. सीएम सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने समाचार एजेंसी बताया था कि हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. यह एक रेगुलर चेकअप था. इसके बाद वह अपने घर लौट गई थीं.

2023 में सांस से जुड़ा इंफेक्शन

गौरतलब है कि, साल 2023 में सोनिया गांधी को सांस संबंधी इंफेक्शन के चलते गंगा राम अस्पताल में एडमिट कराया गया था. उस समय मेडिकल बुलेटिन में अजय स्वरूप ने बताया था कि उन्हें चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में इलाज दिया गया. डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम लगातार निगरानी कर रही थी. उन्हें सांस संबंधी वायरल इंफेक्शन के ट्रीटमेंट के लिए यहां लाया गया था.

Exit mobile version