Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से सुशासन को मिलेगा नया आयाम : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
    Headlines

    ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से सुशासन को मिलेगा नया आयाम : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से जुड़े सरकार के विशेष प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि इससे सुशासन को नया आयाम मिलेगा. साथ ही उन्होंने महाकुंभ को भारत की समृद्ध विरासत की अभिव्यक्ति बताया और वर्तमान में हमारी परंपराओं और रीति रिवाजों को पुनर्जीवित करने के कई प्रयास चल रहे हैं.

    राष्ट्र के नाम अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ जैसे सुधारों के लिए दूरदर्शिता और साहस की आवश्यकता होती है. इस संबंध में विधेयक को संसद में पेश किया गया है. इससे शासन में स्थिरता आएगी. नीतिगत पंगुता रुकेगी, संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा तथा वित्तीय बोझ घटेगा.

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने भाषण में संविधान और चुनाव प्रक्रिया के 75 वर्षों की यात्रा का उल्लेख किया और कहा कि इस दौरान सोये भारत की आत्मा फिर से जागी और विश्व समुदाय में समुचित स्थान प्राप्त करने के लिए अग्रसर हुई है. उन्होंने कहा कि संविधान सभा में सभी समुदायों और हिस्सों का प्रतिनिधित्व था. महिला सशक्तिकरण जब एक दूरस्थ आदर्श था, हमारे राष्ट्र की नियति को आकार देने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सरकार के दूरदर्शी आर्थिक सुधारों और उनसे प्राप्त प्रगति का उल्लेख किया और कहा कि सरकार समावेशी विकास को प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जन कल्याण को नई परिभाषा दी है और आवास तथा जल जैसी बुनियादी जरूरत को अधिकार माना है. पिछड़े वर्गों का डिजिटल समावेशन किया जा रहा है.

    उन्होंने कहा कि 1947 में भारत को आजादी भले ही मिली थी लेकिन अब औपनिवेशिक मानसिकता को बदलने का प्रयास किया जा रहा है. इस संबंध में उन्होंने तीन नए आपराधिक कानूनों का उल्लेख किया. उन्होंने भारतीय भाषाओं के संरक्षण और उसमें शोध कार्यों को बढ़ावा देने के प्रयासों तथा खेल, अंतरिक्ष और साइबर फिजिकल सिस्टम जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भारत की बढ़ते कदमों की सराहना की.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    राष्ट्रपति ने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर दुनिया के लिए एक उदाहरण बन रहा है. मिशन लाइफ के माध्यम से भारत ने दुनिया को एक संदेश दिया है. एक पेड़ मां के नाम अभियान से देश में 80 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य समय से पहले पूरा किया है. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इन प्रयासों से दुनिया सबक ले सकती है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'One Nation One Election' will give a new dimension to good governance: President Draupadi Murmu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group