Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Stock Market : अगले सप्ताह सिर्फ 2 नए आईपीओ की लॉन्चिंग, 6 शेयरों की होगी स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग
    Headlines

    Stock Market : अगले सप्ताह सिर्फ 2 नए आईपीओ की लॉन्चिंग, 6 शेयरों की होगी स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. सोमवार 27 जनवरी से शुरू हो रहे अगले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में तुलनात्मक तौर पर कम हलचल रहने वाली है. इस सप्ताह सिर्फ दो नए आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं. हालांकि निवेशकों के पास इन दोनों आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह लॉन्च हुए तीन आईपीओ में भी 28 जनवरी तक बोली लगाने का मौका है. आईपीओ लॉन्चिंग के अलावा अगले सप्ताह 6 कंपनियों के शेयरों की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग भी होने वाली है.

    इस सप्ताह बुधवार 29 जनवरी को डॉ अग्रवाल हेल्थ केयर का 3,027.26 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. निवेशक इस आईपीओ में 29 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे. आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 382 से 402 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है. कंपनी के शेयर 5 फरवरी को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे.

    इसी दिन मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स का 25.92 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है. इस आईपीओ में 31 जनवरी तक बोली लगाई जा सकेगी. आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 85 से 90 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है. कंपनी के शेयर 5 फरवरी को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    इन दोनों आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह 23 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले सीएलएन एनर्जी के 72.30 करोड़ रुपये के आईपीओ में निवेशक सोमवार 27 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे. ये आईपीओ अभी तक तीन गुना सब्सक्राइब हो चुका है. आईपीओ के तहत कंपनी ने 235 से 250 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. कंपनी के शेयर 30 जनवरी को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे.

    इसके अलावा पिछले सप्ताह 24 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले एचएम इलेक्ट्रो मेक के 27.74 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू में मंगलवार 28 जनवरी तक बोली लगाई जा सकती है. इस इश्यू के तहत 71 से 75 रुपये का प्राइस बैंड और 1,600 शेयर का लॉट साइज तय किया गया है. इसी तरह 24 जनवरी को ही ओपन हुए जीबी लॉजिस्टिक कॉमर्स के 25.07 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी 28 जनवरी तक निवेशक बोली लगा सकते हैं. आईपीओ के तहत 95 से 102 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड और 1,200 शेयर का लॉट साइज तय किया गया है. जीबी लॉजिस्टिक्स और एचएम इलेक्ट्रो मेक के शेयर भी 31 जनवरी को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    अगले कारोबारी सप्ताह के दौरान 6 कंपनियां के शेयरों की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग होगी. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही 27 जनवरी को कैपिटल नंबर्स इन्फोटेक के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे. इसके बाद बुधवार 29 जनवरी को डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होगी. इसी दिन रेक्सप्रो एंटरप्राइजेज के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे. इसके अगले दिन 30 जनवरी को सीएलएन एनर्जी के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग के जरिए अपने कारोबार की शुरुआत करेंगे. वही सप्ताह के आखिरी कारोबार एक दिन 31 जनवरी को एचएम इलेक्ट्रो मेक और जीबी लॉजिस्टिक्स कॉमर्स के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Only 2 new IPOs will be launched next week
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group