Site icon Lahar Chakra

टाटा वर्कर्स यूनियन की एक सीट के लिए एक ही नामांकन, आज होगी निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा

JAMSHEDPUR : टाटा वर्कर्स यूनियन के सेंट्रल प्रोक्योरमेंट विभाग के खाली हुए पद के लिए एनएस ग्रेड के कर्मचारी असीम राय ने सोमवार को नामांकन किया. मंगलवार को नामांकन पत्र की जांच होगी. अगर जांच में नामांकन पत्र सही पाया गया, तो उनके निर्विरोध निर्वाचन की अधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी. इस निर्वाचन क्षेत्र से 97 कर्मचारी हैं, जिनको वोट देना है. इस उपचुनाव के लिए निर्वाचन पदाधिकारी शाहनवाज आलम बनाये गये हैं. चुनाव उपसमिति के सदस्य संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, अजय कुमार चौधरी, श्याम बाबू, आमोद कुमार दुबे एवं चुनाव समिति के सहयोगी धरमबीर कुमार सिंह है. उनकी देखरेख में यह चुनाव हो रहा है.

Exit mobile version