Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Open Doors Report-2024: भारत पहली बार अमेरिका में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्र भेजने वाला देश बनकर उभरा, विदेशी छात्रों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा
Headlines

Open Doors Report-2024: भारत पहली बार अमेरिका में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्र भेजने वाला देश बनकर उभरा, विदेशी छात्रों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा

News DeskBy News DeskNovember 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. भारत पिछले 15 वर्षों में पहली बार अमेरिका में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्र भेजने वाला देश बनकर उभरा है. सोमवार को जारी ‘ओपन डोर्स रिपोर्ट-2024’ की मानें तो अमेरिका के शिक्षण संस्थानों में फिलहाल 3.3 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्र भेजने के मामले में चीन पहले, जबकि भारत दूसरे स्थान पर था. ‘ओपन डोर्स रिपोर्ट’ के मुताबिक, शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या “रिकॉर्ड” 3,31,602 पर पहुंच गई. यह संख्या शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से 23 फीसदी अधिक है, जब 2,68,923 भारतीय छात्र अमेरिका के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे थे.

भारत के 3,31,602 छात्र अमेरिका में कर रहे पढ़ाई

‘ओपन डोर्स रिपोर्ट’ पर अमेरिकी दूतावास की ओर से साझा एक नोट के अनुसार, “भारत अब अमेरिका में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्र भेजने वाला देश बन गया है. अमेरिका में पढ़ रहे कुल अंतरराष्ट्रीय छात्रों में से 29 फीसदी भारत के हैं. नोट में कहा गया है, 2008-09 के बाद भारत पहली बार अमेरिका में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्र भेजने वाला देश बनकर उभरा है. अमेरिका में भारत के 3,31,602 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और यह संख्या अब तक की सर्वाधिक है.

दूसरे स्थान पर रहा चीन

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

‘ओपन डोर्स रिपोर्ट’ में दिए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में अमेरिका में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्र भेजने वाले शीर्ष पांच देशों में भारत के अलावा चीन (2,77,398), दक्षिण कोरिया (43,149), कनाडा (28,998) और ताइवान (23,157) शामिल हैं.

भारतीय छात्रों की संख्या 19 फीसदी बढ़ी

अमेरिका में शैक्षणिक सत्र आम तौर पर सितंबर में शुरू होता है और मई तक चलता है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत लगातार दूसरे साल अमेरिका में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्नातक (स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर के छात्र) भेजने वाला देश बनकर उभरा है. इसमें कहा गया है कि 2023-24 में अमेरिका के शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने वाले भारतीय स्नातकों की संख्या पिछले शैक्षणिक वर्ष से 19 फीसदी बढ़कर 1,96,567 हो गई.

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में भारत के ‘अंडरग्रेजुएट’ (स्नातक) छात्रों की संख्या भी 13 प्रतिशत बढ़कर 36,053 हो गई, जबकि गैर-डिग्री धारी छात्रों की तादाद 28 फीसदी की गिरावट के साथ 1,426 पर पहुंच गई. ‘ओपन डोर्स रिपोर्ट’ अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सप्ताह (आईईडब्ल्यू) की शुरुआत के मौके पर जारी की गई है. आईईडब्ल्यू का मकसद दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और शैक्षणिक आदान-प्रदान के फायदों पर प्रकाश डालना है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026
Recent Post

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group