Lahar Chakra

ऑपरेशन नारकोस: रेलवे सुरक्षा बल ने जब्त किए 72.70 किलोग्राम मादक पदार्थ, 8 गिरफ्तार

बिलासपुर,।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नारकोस” के तहत पिछले 10 दिनों में बड़ी कार्रवाई की गई है। इस अवधि में 72.70 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए, जिसकी बाजार कीमत लगभग 15.31 लाख रुपये है। साथ ही इस दौरान 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिपूर्वक कार्रवाई की गई है।

READ MORE :“झारखंड से गुजरने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, अगस्त में यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल!”

यह अभियान विशेष रूप से उड़ीसा राज्य से आने वाली ट्रेनों को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, क्योंकि इन रूटों से नशीले पदार्थों की तस्करी की आशंका अधिक पाई गई है। बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडलों में स्पेशल टास्क टीम गठित कर निगरानी और रेड की जा रही है। इसके लिए CIB (अपराध खुफिया शाखा) और SIB (विशेष खुफिया शाखा) को सक्रिय किया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार, यह केवल हालिया सफलता नहीं है। पिछले ढाई वर्षों (2023–2025) में “ऑपरेशन नारकोस” के अंतर्गत कुल 4.39 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं और 231 आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत कार्रवाई की गई है।

RPF ने बताया कि यह अभियान भविष्य में और भी अधिक सघन रूप से चलाया जाएगा ताकि रेल मार्गों को नशीले पदार्थों की तस्करी से मुक्त किया जा सके। यात्रियों की सुरक्षा और समाजहित को देखते हुए यह अभियान न केवल तस्करों पर प्रहार कर रहा है, बल्कि नशे के जाल में फंस रहे युवाओं को भी अप्रत्यक्ष रूप से बचा रहा है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :पोटका विधायक संजीव सरदार ने डीसी से की मुलाकात, कॉलेज निर्माण, मुआवजा और ट्रैफिक सिग्नल समेत कई विकास कार्यों पर दिया जोर

रेलवे सुरक्षा बल की इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है और अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि “ऑपरेशन नारकोस” आगे भी अनवरत जारी रहेगा।

Exit mobile version