Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»झारखंड व बिहार पुलिस की कार्रवाई : सोन नदी में 10 एकड़ में लहलहाती 20 करोड़ की अफीम की फसल नष्ट
    Crime

    झारखंड व बिहार पुलिस की कार्रवाई : सोन नदी में 10 एकड़ में लहलहाती 20 करोड़ की अफीम की फसल नष्ट

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पलामू. कमाई के चकाचौंध में नशे के सौदागार सोन नदी में भी अफीम की फसल लगाने लगे हैं. ऐसी सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह आईपीएस मो. याकूब ने बिहार की रोहतास पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की एवं 10 एकड़ में 20 करोड़ की लहलहाती अफीम की फसल नष्ट की. इस मामले में रोहतास पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

    एसडीपीओ मो. याकूब ने बुधवार को कहा कि सोन नदी के दियरा इलाके में सोनडीला के पास बड़े पैमाने पर अफीम की खेती होने के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर भौतिक रूप से सत्यापन कराकर इलाके की परिस्थितियों को देखते हुए रोहतास के पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार को सूचित किया गया.

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

    संयुक्त रूप से अफीम फसल को नष्ट करने के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी के क्रम में लगभग 10 एकड़ में अफीम की खेती होने की जानकारी हुई. इस क्रम में रोहतास की एफएसएल टीम के जरिये प्रदर्श जब्त करने के बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में ट्रैक्टर चलाकर अफीम के पौधों को नष्ट किया गया. अनुमानित मूल्य 20 करोड़ रुपये आंका गया है. खेती में कौन कौन शामिल थे, इसका पता लगाया जा रहा है.

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों एवं ओपी में किया गया पदस्थापित

    छापामारी में हुसैनाबाद के एसडीपीओ के अलावा रोहतास डिहरी एवं डिहरी 1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार एवं पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Action by Jharkhand and Bihar police: Opium crop worth Rs 20 crore growing on 10 acres in Son river destroyed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

    June 24, 2026

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों एवं ओपी में किया गया पदस्थापित

    June 24, 2026

    Seraikella-Kharsawan;: सरायकेला में छत्र पूजन एवं यज्ञ में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य एवं देश की खुशहाली की कामना

    June 24, 2026

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    June 24, 2026

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group