Site icon Lahar Chakra

Opretion Mahadev: कश्मीर में ऑपरेशन महादेव, पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा समेत 3 आतंकी मुठभेड़ में ढेर, सेना की चिनार कोर बोली- जारी है अभियान

Srinagar.जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिडवास में सेना ने सोमवार को 3 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसकी जानकारी इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्म्स ने दी है. सेना ने बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत यह कार्रवाई की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल है. हालांकि सेना ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. आतंकियों के पास से अमेरिका निर्मित म4 कार्बाइन, क-47, 17 राइफल ग्रेनेड मिले हैं. इनके अलावा और भी कई संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं. आर्मी प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों की पहचान करने की कोशिश जारी है. आज शाम तक मीडिया को ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दी जाएगी.

इंडियन आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के बाद सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान दूर से दो बार गोलियां चलने की आवाज सुनी गई. इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है. सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले के अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था और पिछले महीने की खुफिया जानकारी से पता चला था कि आतंकवादी संभवत: दाचीगाम इलाके की ओर गए हैं जो श्रीनगर के सिटी सेंटर से लगभग 20 किलोमीटर दूर है. पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे. बहरहाल, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि मारे गए तीनों आतंकवादी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में शामिल थे या नहीं.

सुरक्षा बलों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार सुबह हरवान के मुलनार इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया. जब सुरक्षा बल इलाके की तलाशी ले रहे थे तब दूर से दो गोलियां चलने की आवाज सुनी गयी. क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया और तलाश अभियान तेज कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया.

Exit mobile version