Lahar Chakra

 ‘OPRETION SINDOOR’: India ने ले लिया पहलगाम हमले का बदला, Pakistan के 9 आतंकी ठिकानों पर Air Strike, 30 से अधिक मौतें, LOC पर भीषण गोलीबारी

New Delhi. भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को एक नया आयाम देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया है. इस ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों पर टारगेटेड स्ट्राइक की है. यह कार्रवाई रात डेढ़ बजे के आसपास अंजाम दी गई. ये हमला बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में किया गया है. पीआईबी ने जानकारी दी है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्लानिंग को बहुत ही रणनीतिक रूप से तैयार की है, ताकि आतंकियों को करारा जवाब दिया जा सके.

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान से बदला लिया है. ये हमले बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए. ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था. पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है. स्थानीय अस्पतालों में भारी अफरा-तफरी का माहौल है. हालात को देखते हुए बहावलपुर, पंजाब में इंटरनेट बंद किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

भारत ने कहा- पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया
भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया. आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया गया है. उधर, न्यूज एजेंसी एएनआई को सूत्रों ने बताया कि यह एक संयुक्त सैन्य अभियान था, जिसमें भारतीय सेना और वायु सेना ने मिलकर सटीक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया.

हमले पर पाकिस्तानी के अलग-अलग बयान
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी से बातचीत में कहा कि भारत ने अपनी ही हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए हैं, जो सीधे नागरिक इलाकों पर गिरे. पाकिस्तान के सरकारी न्यूज चैनल पीटीवी न्यूज दावा किया है कि हमले के दौरान पाकिस्तानी सेना ने 2 भारतीय फाइटर जेट को गिरा दिया है. मस्जिदों को भी निशाना बनाया गया है. पाकिस्तान ने लोक के पास भारतीय चेकपोस्ट तबाह किए हैं. पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने कहा कि पंजाब प्रांत और पीओके में 5 जगहों पर हमला किया गया है.

 

Exit mobile version