
ओडिशा के क्योंझर जिला अन्तर्गत सेल बोलनी माइंस क्षेत्र, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित माइंस क्षेत्र अन्तर्गत ऊची पहाडी से निकलने वाली झिनकिरा नाम का स्थान की झरना लोगों में काफी लोकप्रिय हो रहा है .
वर्तमान मे यह पिकनिक स्पॉट तनाव कम करने, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत करने, प्रकृति से जुड़ने और सामाजिक मेल जोल बढ़ाने के लिए चर्चे में है .
यहाँ, माइंस क्षेत्र के लोग शहरी जीवन की भागदौड़ से राहत और खुशी प्राप्त करने के लिए आ रहे हैं.यह स्थान जीवन की गुणवत्ता बढा रही है.लोगो के अनुसार तनाव मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य के साथ सामाजिक जुड़ाव के लिए झिनकिरा पहुँच रहे हैं.
यह पिकनिक स्पॉट पूरी तरह से बोलनी माइंस क्षेत्र के एरिया में आता है .ऊंची पहाड़ियों से गिरने वाले जल स्रोत किसी आनंददायक झरने से कम नहीं है .यह झरना लोगों में एक विशेष उत्साह के साथ आनंद भी प्रदान कर रहा है .आए दिन यहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है.
