Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
Breaking News

Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

News DeskBy News DeskJune 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

Jamshedpur News:  जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं एवं बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र भेजकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है।

चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि पिछले कई महीनों से शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारी एवं उद्यमी वर्ग भय और असुरक्षा के वातावरण में कार्य करने को विवश हैं। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घुसकर हमला करना, रंगदारी, चोरी, छिनतई तथा महिलाओं से चेन स्नैचिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

JAMSHEDPUR NEWS: मद्रासी सम्मेलनी ने 11 स्कूलों के बच्चों को बांटी ₹2.33 लाख की शैक्षणिक सहायता

उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के सामने पुलिस अभिरक्षा में पुलिस वाहन में बैठे दो युवकों पर सरेआम चापड़ से हमले की घटना एवं उसमें हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाती है तथा इससे व्यापारिक एवं औद्योगिक नगरी जमशेदपुर की छवि को भी ठेस पहुंची है।

श्री केडिया ने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो इसका प्रतिकूल प्रभाव शहर के व्यापार, उद्योग एवं निवेश के वातावरण पर पड़ सकता है। जमशेदपुर राज्य की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां सुरक्षित एवं सकारात्मक व्यापारिक वातावरण बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

ADITYAPUR NEWS: पहली बार आदित्यपुर से लखनऊ सीधी ट्रेन, 10 अक्टूबर को खुलेगी स्पेशल; जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि शहर में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए, संगठित अपराध एवं रंगदारी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए तथा हाल की सभी गंभीर आपराधिक घटनाओं में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही व्यापारियों एवं आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बहाल करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।

चैंबर ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार इस गंभीर विषय पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मद्रासी सम्मेलनी ने 11 स्कूलों के बच्चों को बांटी ₹2.33 लाख की शैक्षणिक सहायता

October 2, 2026

ADITYAPUR NEWS: पहली बार आदित्यपुर से लखनऊ सीधी ट्रेन, 10 अक्टूबर को खुलेगी स्पेशल; जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

October 2, 2026

Jamshedpur News :अंकिता भकत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने पहली बार महिला रिकर्व टीम खिताब अपने नाम किया

October 2, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: मद्रासी सम्मेलनी ने 11 स्कूलों के बच्चों को बांटी ₹2.33 लाख की शैक्षणिक सहायता

October 2, 2026

ADITYAPUR NEWS: पहली बार आदित्यपुर से लखनऊ सीधी ट्रेन, 10 अक्टूबर को खुलेगी स्पेशल; जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

October 2, 2026

Jamshedpur News :अंकिता भकत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने पहली बार महिला रिकर्व टीम खिताब अपने नाम किया

October 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

October 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, परविंदर सिंह ने बताए आदर्श

October 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group