Site icon Lahar Chakra

Tata Zoo की बाघिन सुनैना के 3 शावकों के लिए 700 से अधिक नाम के मिले सुझाव,अब नामकरण का इंतजार

Jamshedpur. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) में सितंबर में गूंजी नन्हें बाघों की किलकारियों के बाद अब पूरा शहर उनके नामकरण का इंतजार कर रहा है। सितंबर में जू की बाघिन सुनैना ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया था। अब ये शावक तीन महीने के हो चुके हैं, लेकिन जू प्रशासन के लिए उनके नामकरण से पहले एक चुनौती खड़ी हो गई है। दरअसल, जू प्रबंधन अब तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं कर पाया है कि इनमें से एक शावक नर है या मादा।जू प्रशासन ने नए शावकों को आकर्षित करने और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आम लोगों से व्हाट्सएप पर नाम के सुझाव मांगे थे।

इसके लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें उत्कृष्ट नाम देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की गई थी। जू प्रबंधन को जनता से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और लगभग 700 से अधिक सुंदर व विशिष्ट नाम सुझाव के रूप में प्राप्त हुए। हालांकि, नामों का चयन अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद एक शावक के लिंग (जेंडर) को लेकर बने संशय के कारण नामकरण प्रक्रिया रोक दी गई है।

Exit mobile version