Site icon Lahar Chakra

PAKISTAN : बलूच लिबरेशन आर्मी चीफ बशीर जेब की गोली मारकर हत्या, BLA को लगा बड़ा झटका

BLA Chief Bashir Zeb Shot Dead: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक कर इंटरनेशल मीडिया में सुर्खिय़ों में आए बलूच लिबरेशन आर्मी (Balochistan Liberation Army) को बड़ा झटका लगा है. BLA चीफ बशीर जेब की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रमुख की इराक में हत्या कर दी गई.

दो दिन पहले ही बशीर जेब ने कहा था कि उन्हें वहां बिना किसी को पता चले मार दिया जाएगा. उन्हें ठीक उसी जगह गोली मारी गई, जहां वो छिपे हुए थे. जेब को 2018 में बीएलए की कमान सौंपी गई थी. प्रमुख बनने से पहले वह संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य थे. उनके नेतृत्व में बलूचिस्तान में बीएलए की गतिविधियां तेज हो गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में इसकी मौजूदगी और प्रभाव बढ़ गया.

यहां तक कि पाकिस्तान के बड़े नेताओं को भी स्वीकार करना पड़ा कि बलूचिस्तान पर से सरकार का नियंत्रण धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है. बता दें कि बलूचिस्तान के सुनसान क्षेत्र बोलन में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस को अगवा कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था. इस ट्रेन में लगभग 440 यात्री सवार थे. ट्रेन का अपहरण उस समय हुआ जब यह बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा से उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर की ओर जा रही थी.

बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना को घुटने पर ला दिया था. ट्रेन को बलूच लड़ाकों से छुड़ाने में पाकिस्तानी हुक्ममरानों को 48 घंटे से ज्यादा का समय लगा गया. ट्रेन हाईजैक के चार दिन के अंदर अब BLA चीफ बशीर जेब की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

बशीर जेब के पिता बलूचिस्तान के प्रसिद्ध डॉक्टर हैं. उनका घर प्रांतीय राजधानी क्वेटा से लगभग 145 किलोमीटर पूर्व में स्थित नुश्की कस्बे में है. जेब मुहम्मद हसनी जनजाति से ताल्लुक रखते हैं, जो दक्षिणी बलूचिस्तान के कई जिलों में फैली सबसे बड़ी जनजातियों में से एक है.

Exit mobile version