Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»PALAMU : जेल जाने से घबराकर मर्डर केस के दोषी 70 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी
    Crime

    PALAMU : जेल जाने से घबराकर मर्डर केस के दोषी 70 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पलामू. जेल जाने से घबराकर मर्डर केस के दोषी बुजुर्ग ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. उसे आज पलामू कोर्ट में सरेंडर करना था. इससे पहले ही उसकी बॉडी बरगद के पेड़ से लटकी मिली. घटनास्थल से एक सीढी, टार्च और एक प्लास्टिक भी मिली है. अनुमान लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग ने आत्महत्या के लिए इन तमाम सामानों का इस्तेमाल किया होगा.

    जानकारी के अनुसार, जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के शाहद ग्राम निवासी धर्मपाल महतो (70) ने कुंदरी वन क्षेत्र में बरगद पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. चरवाहे एवं लकड़ी चुनने वाली महिलाओं ने बुधवार दोपहर एक बजे बरगद के पेड़ में फंदे पर लटके एक बुजुर्ग को देखकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. बाद में शव की पहचान की गई. सूचना मिलने पर लेस्लीगंज पुलिस मौके पर पहुंची एवं फंदे से शव को उतारकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में भेज दिया.

    जानकारी के अनुसार, वर्ष 1997 में ओरिया में अमरेश महतो की हत्या हो गयी थी, जिसमें पूर्व प्रमुख राजनाथ महतो, 74 वर्षीय सिद्वनाथ महतो, 70 वर्षीय बुजुर्ग धर्मपाल महतो, 76 वर्षीय मुक्तेश्वर महतो, 65 वर्षीय अनिल महतो एवं 62 वर्षीय नरेश महतो को जिला कोर्ट से 20 साल की सजा सुनायी गयी थी. राजनाथ महतो की दो साल पहले ही मौत हो चुकी है. इस फैसले के खिलाफ बचे हुए दोषी उच्च न्यायालय में गए थे, जहां उम्र को देखते हुए सभी की सजा आधी कर दी गयी थी.

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    कोर्ट के आदेशानुसर 4 दिसम्बर को सभी दोषियों को सरेंडर करना था. परिजनों के अनुसार, धर्मपाल महतो मंगलवार रात से गायब थे. ज्यादा उम्र होने एवं 10 साल जेल में रहने के डर से धर्मपाल महतो ने खुदकुशी करना उचित समझा. चर्चा है कि कोर्ट के आदेश पर बचे हुए चार में से दो दोषियों ने बुधवार को सरेंडर कर दिया. दो अभी भी फरार हैं. हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गयी है.

    थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PALAMU: A 70-year-old man convicted of murder commits suicide fearing going to jail
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    July 20, 2026

    Indian Railways:हावड़ा स्टेशन पर 24-27 जुलाई तक NI कार्य, गीतांजली, आजाद हिंद और कई ट्रेनों का बदला टर्मिनल

    July 20, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    July 20, 2026

    Indian Railways:हावड़ा स्टेशन पर 24-27 जुलाई तक NI कार्य, गीतांजली, आजाद हिंद और कई ट्रेनों का बदला टर्मिनल

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: सोनम वांगचुक के समर्थन में साकची में AIDSO-AIMSS का प्रदर्शन, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर उठाई मांगें

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज NSS का रक्तदान शिविर, युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

    July 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group