Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Palamu Accident: स्कूली बच्चों से भरे ऑटो और पिकअप में टक्कर, एक बच्चे की मौत, दर्जन भर घायल
    Crime

    Palamu Accident: स्कूली बच्चों से भरे ऑटो और पिकअप में टक्कर, एक बच्चे की मौत, दर्जन भर घायल

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025Updated:January 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • गणतंत्र दिवस समारोह से लौट रहे बच्चे हुए हादसे का शिकार

    Medninagar.बालूमाथ-पांकी मार्ग पर नवादा गांव के समीप रविवार दिन के 11 :00 बजे स्कूली बच्चों से भरे एक ऑटो और एक पिकअप वैन में आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में ऑटो चालक और करीब दर्जन भर बच्चे घायल हो गये हैं. घायल सभी बच्चों की उम्र सात से 10 साल के बीच बतायी जा रही है. इनमें से एक बच्चे की रविवार रात रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मृतक की पहचान नवादा के अंबवाटोली निवासी सुजीत उरांव के सात वर्षीय पुत्र विवेक उरांव के रूप में हुई है. वहीं, अन्य बच्चे रिम्स में भर्ती हैं. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भी पूरे मामले पर तत्परता दिखायी है. ‘एक्स’ पर उन्होंने लिखा है कि सभी बच्चों का इलाज बेहतर तरीके से जारी है. डॉक्टरों को भी इस मामले में निर्देश दिये गये हैं.

    जानकारी के अनुसार, रविवार ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के बच्चे स्कूल में आयोजत गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे. बालूमाथ-हेरहंज-पांकी मार्ग पर नवादा गांव के समीप सामने से आ रही पिकअप वैन ने ऑटो को समाने से टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो में सवार बच्चे और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. पिकअप वैन के चालक को भी चोट आयी, लेकिन वह पिकअप को मौके पर छोड़ कर वहां से फरार हो गया. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    इसके बाद बलराम स्टोन माइंस के संचालक कन्हाई सिंह की एंबुलेंंस से घायल बच्चों का बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां डॉ प्रकाश बड़ाइक और डॉ सुरेंद्र कुमार ने घायलों को प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद 10 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. इस बीच हादसे की सूचना पाकर लातेहार विधायक प्रकाश राम, उपप्रमुख विजय उरांव, सड़क सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव उरांव, सचिव रंजीत जायसवाल, कांग्रेस के लाडले खान समेत अन्य लोग रिम्स पहुंचे और घायल बच्चों का हाल जाना. विधायक ने कहा कि हादसे का शिकार हुए बच्चों के परिजन को हर संभव मदद मुहैया करायी जायेगी.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a dozen injured one child died Palamu Accident: Auto filled with school children and pickup collided
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group