Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Palamu Crime: ऑर्केस्ट्रा डांसर को फोन कर होटल में बुलाया, बकझक होने के बाद सिर में मार दी गोली, विरोध में सड़क जाम
    Crime

    Palamu Crime: ऑर्केस्ट्रा डांसर को फोन कर होटल में बुलाया, बकझक होने के बाद सिर में मार दी गोली, विरोध में सड़क जाम

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024Updated:December 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Husainabad. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-देवरी मुख्य पथ के स्वामी गैस गोदाम के समीप एक होटल में दो अपराधियों ने ऑर्केस्ट्रा डांसर (25) की गोली मार कर हत्या कर दी. यह घटना रविवार शाम चार बजे की है. मृतका के पति का नाम रूपचंद कुमार है. सूचना मिलने पर डीएसपी एस मोहम्मद याकूब, थानेदार संजय यादव घटनास्थल पर पहुंचे. डीएसपी याकूब के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो अपराधियों की शिनाख्त कर ली है. इनमें से एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश में छापामारी की जा रही है.

    जानकारी के अनुसार, ऑर्केस्ट्रा डांसर पूजा को फोन कर उसे पास के ही होटल में बुलाया था. गैस गोदाम के पास स्थित होटल में पहुंचने पर दोनों अपराधियों के साथ महिला की किसी बात को लेकर बहस हुई. इसी दौरान उन लोगों ने पिस्टल निकाल कर महिला के सिर में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. लोगों ने आनन-फानन में पूजा को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी जपला-छतरपुर रोड की ओर भागने में सफल रहे. हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टायर जला कर जपला-दंगवार पथ को जाम कर दिया है. नाराज लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. देर रात सड़क जाम होने के कारण वाहनों की कतार दोनों तरफ लग गयी थी. अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे. घटना की जानकारी मिलने पर विधायक संजय कुमार सिंह यादव अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी.

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Palamu Crime: Called orchestra dancer to hotel road blocked in protest shot her in head after a quarrel
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    July 30, 2026

    Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

    July 30, 2026
    Recent Post

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    July 30, 2026

    Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

    July 30, 2026

    Income Tax Return: अबतक पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल, कल तक आखिरी मौका

    July 30, 2026

    Sansad Monsoon session: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार 8वें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल, बैठक दो बजे तक के लिए स्थगित

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group