Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Pappu Yadav: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से पप्पू यादव को मिली धमकी, गाली देते हुए बोला- ‘तू पूर्णिया में कहां घूमेगा…झारखंड की जेल में बंद है धमकी देने वाला गुर्गा अमन साहू
    Bihar

    Pappu Yadav: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से पप्पू यादव को मिली धमकी, गाली देते हुए बोला- ‘तू पूर्णिया में कहां घूमेगा…झारखंड की जेल में बंद है धमकी देने वाला गुर्गा अमन साहू

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Purnia. बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली धमकी के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. पूर्णिया के सांसद ने शाह को लिखे अपने दो पन्नों के पत्र को मीडिया के साथ साझा किया, जिसकी प्रतियां बिहार के मुख्यमंत्री और राज्य के अन्य शीर्ष अधिकारियों को भेजी गई हैं. इक्कीस अक्टूबर को लिखे गए इस पत्र को सोमवार को सार्वजनिक किया गया, जब मीडिया के एक वर्ग ने बिश्नोई के एक कथित सहयोगी द्वारा दुबई के नंबर से की गई कॉल की ऑडियो क्लिप प्रसारित की. अपने वाई श्रेणी के सुरक्षा कवर को जेड श्रेणी में अपग्रेड करने की मांग के अलावा, यादव ने बिहार भर में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में शिरकत के दौरान “पुलिस एस्कॉर्ट” की भी मांग की है. यादव ने चेतावनी दै ही है कि अगर उनकी हत्या की जाती है तो इसकी जिम्मेदार केन्द्र सरकार एवं बिहार सरकार ही होंगे.
    इस बीच, पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्तिकेय शर्मा ने कहा, हमें मीडिया के माध्यम से सांसद के आरोप के बारे में पता चला है. हम इसकी जांच कर रहे हैं और यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि ‘वाई प्लस’ के सुरक्षा कवर के अनुसार उनकी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं.
    गैंगस्टर से नेता बने यादव ने दावा किया कि फोन करने वाला व्यक्ति उनके द्वारा बिश्नोई के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों से खफा था. बिश्नोई गुजरात की जेल में बंद हैं. धमकी देने वाला गुर्गा अमन साहू झारखंड की जेल में बंद है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने दी थी धमकी
    मुंबई में राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद, यादव ने सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर कहा था कि अगर कानून द्वारा अनुमति दी गई तो वह जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई के पूरे नेटवर्क को 24 घंटे के भीतर खत्म कर देंगे. कुछ दिनों बाद, उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ भी एकजुटता जताई थी. खान को भी बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिली हैं.

    CM Visit Chandil: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना संग पहुंचे चांडिल,ननिहाल में शादी समारोह में हुए शामिल, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    abused him and said- 'Where will you roam in Purnia Pappu Yadav: Lawrence Bishnoi gang threatened Pappu Yadav
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CM Visit Chandil: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना संग पहुंचे चांडिल,ननिहाल में शादी समारोह में हुए शामिल, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    March 14, 2026

    Indigo Fare Hike: इंडिगो एयरलाइंस से सफर करना हुआ महंगा, आज से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट पर 2300 रुपये तक बढ़ा किराया

    March 14, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर सदर अस्पताल में गैस संकट, लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा मरीजों का भोजन

    March 14, 2026
    Recent Post

    CM Visit Chandil: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना संग पहुंचे चांडिल,ननिहाल में शादी समारोह में हुए शामिल, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    March 14, 2026

    Indigo Fare Hike: इंडिगो एयरलाइंस से सफर करना हुआ महंगा, आज से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट पर 2300 रुपये तक बढ़ा किराया

    March 14, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर सदर अस्पताल में गैस संकट, लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा मरीजों का भोजन

    March 14, 2026

    Saraikela Accident: टाटा-पुरुलिया मार्ग पर लुपुंगडीह के पास LPG गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक

    March 14, 2026

    Jamshedpur: अपहरण मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

    March 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group