
New Delhi. ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आठवां संस्करण सोमवार की सुबह 11 बजे से होगा. इसमें हर साल की तरह बोर्ड परीक्षा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी परीक्षार्थियों को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम नयी दिल्ली में प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम स्थल पर होगा.
पीएम इस बार पांच करोड़ से भी अधिक बच्चों को संबोधित करेंगे, जो रिकॉर्ड होगा. कार्यक्रम में सदगुरु, दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर, मैरी कॉम जैसी हस्तियां भी शामिल होंगी.
