Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jamshedpur:जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई जेएनएसी पार्किंग कमिटी की बैठकl इलेक्ट्रॉनिक स्लीप, ड्रेस कोड, आईडी कार्ड,पार्किंग समयावधि तथा अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा
Crime

Jamshedpur:जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई जेएनएसी पार्किंग कमिटी की बैठकl इलेक्ट्रॉनिक स्लीप, ड्रेस कोड, आईडी कार्ड,पार्किंग समयावधि तथा अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

News DeskBy News DeskJanuary 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जेएनएसी पार्किंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर गहन विमर्श किया गया । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यवस्थित पार्किंग जरूरी है । उन्होने जेएनएसी के उप नगर आयुक्त को यथाशीघ्र पार्किंग का टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए।

बैठक में समिति ने पार्किंग शुल्क के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्लिप देने पर चर्चा किया जिसमें बार कोड, क्यूआर कोड व सीरियल नंबर होंगे जिससे पार्किंग स्लिप को जांच करने में आसानी होl पार्किंग के नाम पर कोई अनियमितता नहीं कर सके। साथ ही कम से कम 2 घंटे की वैधता के पश्चात अतिरिक्त घंटे के लिए अलग से शुल्क लेने पर विचार किया गया । इसके अलावा जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पूरे दिन के पार्किंग अवधि के लिए भी पास जारी करने का सुझाव दिया गया । वहीं महत्वपूर्ण / भीड़ भाड़ वाले स्थानों जहां पार्किंग से सुगम यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो सकती है वैसे स्थानों पर पूरे दिन के लिए पास नहीं जारी करने का निर्णय लिया गया ।

पार्किंग कर्मी अनुशासन में रहें, आमजनों से सहज व्यवहार रखें

Adityapur में सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद पर फायरिंग, भाई ने ही मारी गोली, गंभीर, TMH में भर्ती

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि पार्किंग के नाम पर आमजनों के साथ संवेदकों एवं उनके कर्मियों की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होने पार्किंग कर्मियों के लिए अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड, पहचान पत्र (आईडी कार्ड) लागू करने के निर्देश दिए । चिन्हित पार्किंग स्थलों को छोड़कर किसी निजी घर के सामने वाहन पार्किंग नहीं कराने, तय शुल्क से ज्यादा की वसूली नहीं करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजीव रंजन, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त रवि प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, डीएसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक थाना के प्रभारी, माननीय विधायक जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक प्रतिनिधि, तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
कुमार मनीष,9852225588

Jamshedpur: जमशेदपुर की युवती समेत तीन लोगों की समुद्र की लहरों ने ली जान, बेंगलुरु की निजी कंपनी के 16 कर्मचारी घूमने गये थे गोकर्ण, समुद्र में नहाने के दौरान हुआ हादसा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Adityapur में सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद पर फायरिंग, भाई ने ही मारी गोली, गंभीर, TMH में भर्ती

November 3, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर की युवती समेत तीन लोगों की समुद्र की लहरों ने ली जान, बेंगलुरु की निजी कंपनी के 16 कर्मचारी घूमने गये थे गोकर्ण, समुद्र में नहाने के दौरान हुआ हादसा

November 3, 2026

CJI पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, बोले-अस्पताल में मरीज का इलाज होने की तरह ही गरीबों को कानूनी सहायता मिले

November 3, 2026
Recent Post

Adityapur में सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद पर फायरिंग, भाई ने ही मारी गोली, गंभीर, TMH में भर्ती

November 3, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर की युवती समेत तीन लोगों की समुद्र की लहरों ने ली जान, बेंगलुरु की निजी कंपनी के 16 कर्मचारी घूमने गये थे गोकर्ण, समुद्र में नहाने के दौरान हुआ हादसा

November 3, 2026

CJI पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, बोले-अस्पताल में मरीज का इलाज होने की तरह ही गरीबों को कानूनी सहायता मिले

November 3, 2026

Jharkhand में महिलाएं सुरक्षित नहीं, रक्षक ही भक्षक बन गए हैं… गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड पर बोले BJP अध्यक्ष, CM हेमंत सोरेन को भी घेरा

November 3, 2026

Jamshedpur: मॉडलिंग का सपना दिखा वसूले 3 हजार रुपये, बीच में बंद हुआ शो, पुलिस ने आयोजकों से की पूछताछ

November 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group