Site icon Lahar Chakra

Sansad Monsoon session: विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित, नहीं चल सका प्रश्नकाल

New Delhi.नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) का उल्लेख किया और सभा ने कारगिल संघर्ष में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य बलों के कर्मियों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद वह सदस्यों को उनकी बात रखने का अवसर देंगे। सदन में हंगामा थमते न देख बिरला ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
सोमवार को मानसून सत्र की शुरुआत के बाद से आज लगातार पांचवें दिन भी लोकसभा में प्रश्नकाल नहीं हो पाया। नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को लेकर संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। राज्यसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

Exit mobile version