Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Parliamentary Committee: वेणुगोपाल पीएसी के अध्यक्ष बने, प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता संजय जायसवाल करेंगे
    Headlines

    Parliamentary Committee: वेणुगोपाल पीएसी के अध्यक्ष बने, प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता संजय जायसवाल करेंगे

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. कांग्रेस के संगठन महासचिव और लोकसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल को संसद की महत्वपूर्ण समिति माने जाने वाली लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संजय जायसवाल को प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता सौंपी गई है. लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी बुलेटिन में पांच संसदीय समितियों के गठन की जानकारी दी गई है. बुलेटिन में कहा गया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कल्याण से संबंधित संसदीय समिति तथा अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कल्याण से जुड़ी समिति गठित की गई हैं. ओबीसी कल्याण के संबंधित समिति के अध्यक्ष भाजपा के गणेश सिंह होंगे, जबकि उनके पार्टी सहयोगी फग्गन सिंह कुलस्ते एससी-एसटी कल्याण से संबंधित संसदीय समिति के अध्यक्ष होंगे.

    भाजपा सांसद बैजयंत पांडा सार्वजनिक उपक्रम संबंधी संसदीय समिति की अध्यक्षता करेंगे. लोक लेखा समिति, सार्वजनिक उपक्रम संबंधी समिति (सीओपीयू) और प्राक्कलन समिति संसद की प्रमुख वित्तीय समितियां हैं, जिनका काम सरकार के खातों और सार्वजनिक उपक्रमों के कामकाज पर नजर रखना है. तीनों समितियों का कार्यकाल एक वर्ष का होता है और इनमें लोकसभा और राज्यसभा, दोनों के सदस्य शामिल होते हैं, जिनका चयन दोनों सदनों द्वारा किया जाता है.

    Student vidhansabha March: छात्रों के आज विधानसभा मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, निषेधाज्ञा लागू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नजरबंद

    इनके अलावा विभाग-संबंधी अन्य स्थाई समितियां भी हैं जो विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों पर नजर रखती हैं. संसदीय परिपाटी के अनुसार, पीएसी की अध्यक्षता मुख्य विपक्षी दल के किसी नेता को सौंपी जाती है। पिछली लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पीएसी के अध्यक्ष थे. पीएसी में लोकसभा के जिन 15 सदस्यों को जगह दी गई है उनमें द्रमुक के टी आर बालू, भाजपा के रविशंकर प्रसाद, निशिकांत दुबे और जगदंबिका पाल, तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव तथा कई अन्य सांसद शामिल हैं

    JPSC Scam: विरोध प्रदर्शन के बीच आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से होगी पूछताछ

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Parliamentary Committee: Venugopal became the chairman of PAC Sanjay Jaiswal will chair the Estimates Committee
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Student vidhansabha March: छात्रों के आज विधानसभा मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, निषेधाज्ञा लागू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नजरबंद

    August 10, 2026

    JPSC Scam: विरोध प्रदर्शन के बीच आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से होगी पूछताछ

    August 10, 2026

    JPSC Members Resign: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच जेपीएससी के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद का इस्तीफा, CID के सामने होगी पेशी

    August 10, 2026
    Recent Post

    Student vidhansabha March: छात्रों के आज विधानसभा मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, निषेधाज्ञा लागू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नजरबंद

    August 10, 2026

    JPSC Scam: विरोध प्रदर्शन के बीच आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से होगी पूछताछ

    August 10, 2026

    JPSC Members Resign: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच जेपीएससी के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद का इस्तीफा, CID के सामने होगी पेशी

    August 10, 2026

    Student Protest: परीक्षा गड़बड़ी मामले में गतिरोध कायम, प्रदर्शनकारी CBI जांच पर अड़े, सरकार बोली-मान ली गईं 98 फीसदी मांगें

    August 10, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना प्रभारी को गाली-गलौज और वर्दी उतरवाने की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group