Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»टाटानगर में दक्षिण बिहार एक्सप्रेस को रद्द करने से भड़के यात्रियों ने रोकी राजधानी, किया हंगामा
    Headlines

    टाटानगर में दक्षिण बिहार एक्सप्रेस को रद्द करने से भड़के यात्रियों ने रोकी राजधानी, किया हंगामा

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR. चक्रधरपुर रेलमंडल के बड़ाबाम्बो में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल हादसे के 30 घंटे बाद भी हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य नहीं सका है. लंबी दूरी की ट्रेनों को मार्ग बदलकर रवाना किया जा रहा है जबकि कई ट्रेनों को रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इस क्रम में बुधवार की सुबह आरा से टाटानगर पहुंची आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस को टाटानगर में रद्द करने की घोषणा कर दी गयी. बताया गया कि अब ट्रेन आगे नहीं जायेगी. इस ट्रेन में बड़ी संख्या कावंरिया थे जो बाबाधाम से लौट रहे थे.

    इनमें बड़ी संख्या में लोगों को झारसुगुड़ा, बिलाससपुर, रायपुर और दुर्ग आदि के जाना था. आगे की यात्रा जारी रखने के लिए दूसरी व्यवस्था के लिए पहले तो यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों के सामने अनुनय-विनय किया लेकिन जब उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझा तो बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंच गये और हंगामा करने लगे. लोग बोल-बम के नारे लगा रहे थे. यहां से बात नहीं बनने पर यात्री स्टेशन डायरेक्टर एल राव से मिले और अपना विरोध दर्ज कराया. कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने पर बड़ी संख्या में लोग पटरी पर उतर गये और सामने से आ रही राजधानी एक्सप्रेस को रोक दिया.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    पटरी पर उतरे कावंरियां यात्रियों ने लाइट इंजन और मालगाड़ी का परिचालन भी बाधित करने का प्रयास किया. इस सूचना के मंडल मुख्यालय पहुंचने के बाद अधिकारी हरकत में आये और आनन-फानन में दक्षिण बिहार एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय बदलते ही मुरी के रास्ते ट्रेन को आगे रवाना करने का आदेश जारी किया गया. इस क्रम में एक घंटे तक यात्री स्टेशन और पटरी पर हंगामा मचाते रहे. राजधानी को लगभग 10 मिनट तक रोका गया. बाद में यात्री माने और आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस से आगे की यात्रा जारी रखी.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Passengers angry at the cancellation of South Bihar Express at Tatanagar stopped the Rajdhani Express and created a ruckus
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group