
Chakradharpur : दक्षिण पूर्व रेलवे ने संरचनात्मक विकास और सुरक्षा कार्यों के चलते अगस्त महीने में कई ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तित (डायवर्ट) और आंशिक रूप से समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) करने का फैसला किया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जांच जरूर कर लें. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले दक्षिण पूर्व रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जाकर ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें.
रद्द की गई ट्रेनें
18109/18110 टाटानगर – एनएससीबी इतवारी – टाटानगर एक्सप्रेस: 09, 12, 16 और 23 अगस्त
68043/68044 टाटानगर – राउरकेला – टाटानगर मेमू: 09 और 12 अगस्त
68025/68026 चक्रधरपुर – राउरकेला – चक्रधरपुर मेमू: 16, 19, 23 और 26 अगस्त
डायवर्ट की गई ट्रेनें
18477 पुरी – योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 11 और 18 अगस्त को कटक – संबलपुर सिटी – झारसुगुड़ा रोड – इब के रास्ते
18478 योगनगरी ऋषिकेश – पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 08, 15 और 22 अगस्त को इब – झारसुगुड़ा रोड – संबलपुर सिटी – कटक के रास्ते
शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनें
22861 हावड़ा – कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस: 09, 12, 16, 19 और 23 अगस्त को टाटानगर पर समाप्त
12872 टिटलागढ़ – हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: राउरकेला पर समाप्त
12871 हावड़ा – टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस: टाटानगर तक ही चलेगी
22862 कांटाबांजी – हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: राउरकेला तक ही चलेगी
