Site icon Lahar Chakra

Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

जमशेदपुर। –
ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है । यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुये इन गाड़ियों के परिचालन में विस्तार 18 सितम्बर 2026 तक 14-14 फेरों के लिए किया जा रहा है ।
 परिचालन में विस्तार होने के बाद अब गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन, पटना से 03 अगस्त से 16 सितम्बर 2026 तक (14 फेरे) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 05 अगस्त से 16 सितम्बर 2026 तक (07 फेरे) प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 07 अगस्त से 18 सितम्बर 2026 तक (07 फेरे)  प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी |
 इन गाड़ियों का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया स्टेशनों पर है जहां से यात्रीगण इस गाड़ी में यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकते हैं | इस स्पेशल ट्रेन में 01 पावरकार, 01 एसएलआरडी, 02 जनरल, 04 स्लीपर, 07 एसी-III, 07 एसी-III इकॉनमी सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध है ।
यात्रियों से आग्रह है कि इन स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी एवं ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।
Exit mobile version