Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Patna Highcourt के न्यायाधीश का 10 महीने से वेतन अटका, याचिका पर Supreme Court करेगा सुनवाई
    Bihar

    Patna Highcourt के न्यायाधीश का 10 महीने से वेतन अटका, याचिका पर Supreme Court करेगा सुनवाई

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश रूद्र प्रकाश मिश्रा के एक विचित्र मामले की सुनवाई के लिए सहमति दे दी, जिन्हें 10 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है, क्योंकि उनके पास सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खाता नहीं है.
    शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालयों के वर्तमान एवं पूर्व न्यायाधीशों की पेंशन एवं वेतन से संबंधित अन्य याचिकाओं पर भी नोटिस जारी किये.

    भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने मामले की सुनवाई बाद में करने का इरादा किया था, लेकिन उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के वकील द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद उन्होंने जल्दी तारीख दे दी. प्रधान न्यायाधीश ने कहा, हम इस पर शुक्रवार को सुनवाई करेंगे।” उन्होंने उनके मामले को अन्य याचिकाओं से अलग करने का आदेश दिया.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    न्याय मित्र के रूप में पीठ की सहायता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता के. परमेश्वर ने कहा कि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रूद्र प्रकाश मिश्रा को वेतन नहीं मिल रहा है, क्योंकि बिहार सरकार का कहना है कि उसने नयी पेंशन योजना लागू की है. परमेश्वर ने कहा, ‘‘यह पूरा मामला न्यायिक अधिकारियों के लिए ‘एक रैंक एक पेंशन’ से संबंधित है तथा अन्य मामला राज्यों द्वारा पुरानी पेंशन योजनाओं और नयी पेंशन योजनाओं के तहत उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की पेंशन से संबंधित है.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘एक ही कैडर के न्यायाधीशों की पेंशन में अंतर नहीं हो सकता. इससे पहले 12 जनवरी को पीठ ने न्यायमूर्ति मिश्रा की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की थी, जिसमें सामान्य भविष्य निधि खाता खोलने और उनका वेतन जारी करने के लिए हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया था। न्यायमूर्ति मिश्रा को चार नवंबर, 2023 को जिला न्यायपालिका से उच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया था. इसके बाद पीठ ने केंद्र और बिहार सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी करके याचिका पर जवाब मांगा था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Patna High Court judge's salary stuck for 10 months Supreme Court will hear the petition
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group