Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Patna HighCourt verdict: बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट ने बरी किया
    Bihar

    Patna HighCourt verdict: बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट ने बरी किया

    News DeskBy News DeskAugust 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. पटना हाईकोर्ट ने बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह को उनके आवास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद होने के मामले में बुधवार को बरी कर दिया. अलग-अलग आदेशों में न्यायमूर्ति चन्द्र शेखर झा ने सिंह की अपील को स्वीकार कर लिया, जिसमें उन्होंने पटना स्थित एमपी/एमएलए अदालत द्वारा जून और जुलाई में पारित आदेशों को चुनौती दी थी. सिंह ने कई बार मोकामा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था.

    जून, 2022 में पारित पहले आदेश के बाद सिंह को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था। यह मामला दो साल पहले उनके पैतृक आवास से एके 47 राइफल समेत गोला-बारूद बरामद होने के बाद दर्ज किए गए मामले से संबंधित था. दूसरा मामला, विधायक के रूप में सिंह को आवंटित पटना के सरकारी आवास से 2015 में बरामद एक इंसास राइफल की बरामदगी से संबंधित था। इस मामले में जुलाई, 2022 में आदेश आया था. अदालत ने कहा कि जब पटना आवास पर छापेमारी की गई थी तब विधायक जेल में थे और ‘अभियोजन पक्ष के किसी भी गवाह’ ने यह नहीं बताया कि उन्हें (अनंत) परिसर में हथियारों की मौजूदगी के बारे में पता था.

    अदालत ने मोकामा आवास से एके 47 राइफल, हथगोले और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के संबंध में कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर पाया कि क्या दोषी/याचिकाकर्ता ने ‘बंद’ परिसर से इन वस्तुओं को जब्त किए जाने से ठीक पहले परिसर का दौरा किया था. पूर्व विधायक के अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा, ‘अब हमें उम्मीद है कि हमारे मुवक्किल जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे.’ उन्होंने बताया कि सिंह को उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है.

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अब विधानसभा में मोकामा का प्रतिनिधित्व करती हैं. नीलम देवी ने राजद के टिकट पर यह सीट जीती थी. हालांकि, कुछ महीने पहले वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गईं. इस बीच, राजद नेता तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह को अदालत द्वारा बरी किये जाने के बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘नीतीश कुमार जी के साथ नहीं थे (अनंत सिंह) तो अपराधी थे, आज (साथ) हैं तो मुक्त हो गए, इसमें कौन सी बड़ी बात है.’

    बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘नीतीश जी कहते हैं कि वह न किसी को बचाते हैं और न ही फंसाते हैं. यह तो साफ दिख रहा है लोगों को कि कौन किसको बचाता है और कितना फंसाता है.’

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anant Singh acquitted by Patna High Court Bihar Patna HighCourt verdict: Former MLA of Mokama
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    August 10, 2026

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    August 10, 2026

    Student Protest: 98 प्रतिशत मांगें मानने का सरकार का दावा झूठ, सिर्फ तीन परीक्षाएं रद्द हुईं, बोले छात्र नेता

    August 10, 2026
    Recent Post

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    August 10, 2026

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    August 10, 2026

    Student Protest: 98 प्रतिशत मांगें मानने का सरकार का दावा झूठ, सिर्फ तीन परीक्षाएं रद्द हुईं, बोले छात्र नेता

    August 10, 2026

    Jharkhand: झपटमारी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल अंतर-राज्यीय गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार, सोना, 1.5 किलोग्राम चांदी, 1.70 लाख रुपये नकद

    August 10, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलग-अलग गांवों से लापता दो नाबालिग लड़कियां और एक युवती बरामद

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group