Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jharkhand:पत्रकार से भू-माफिया बने कमलेश,ED की छापेमारी में एक करोड़ नकद और सौ कारतूस बरामद
Crime

Jharkhand:पत्रकार से भू-माफिया बने कमलेश,ED की छापेमारी में एक करोड़ नकद और सौ कारतूस बरामद

News DeskBy News DeskJune 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पत्रकार से भू-माफिया बने कमलेश,ED की छापेमारी में एक करोड़ नकद और सौ कारतूस बरामद

रांची— जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने अब रांची के एक बड़े जमीन माफिया कमलेश सिंह के आवास पर छापा मारा है।
उसके कांके रोड में चांदनी चौक स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट से छापेमारी में ईडी को एक करोड़ रुपये नकदी के अलावा 100 कारतूस मिले हैं, जिसे जब्त किया गया है। कांके रोड के एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 603 सी है, जहां से यह बरामदगी हुई है।

ईडी को भारी मात्रा में जमीन की खरीद-बिक्री व निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं, जिसकी छानबीन चल रही है। कमलेश का  कई बड़े अधिकारियों से भी बेहतर संबंध रहा है।

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी के नाम पर ली गई कांके स्थित जमीन के मामले में भी कमलेश का नाम सामने आया था। उसने जमीन के कागजात में हेराफेरी कर कई अन्य अधिकारियों को भी जमीन दिलाई है। उससे जमीन खरीदने वाले पूर्व में विवाद में भी फंसे थे।

 फोटो जर्नलिस्ट से बन गया जमीन का बड़ा माफिया

कमलेश सिंह महज एक दशक में ही फोटो जर्नलिस्ट से जमीन का बड़ा माफिया बन गया। उसने रांची में सीएनटी प्रकृति की आदिवासी जमीन को जेनरल बनाकर बेच डाला। इतना ही नहीं, उसने सरकारी भूमि के कागजात में भी हेराफेरी कर करोड़ों रुपये में उसका सौदा कर दिया। उसने कई विवादित जमीन की खरीद-बिक्री की और इस मामले में पूर्व में रांची पुलिस के हाथों गिरफ्तार कर जेल भी जा चुका है, जहां से छूटने के बाद फिर से वह अपने इसी धंधे में लगा रहा।

Jharkhand: एमएमसीएच अस्पताल से नवजात बच्चे को दबोचकर उठा ले गया कुत्ता, प्रशासन ने खोजबीन अभियान चलाया, नहीं मिला सुराग

चर्चा है कि कांके में जुमार नदी के किनारे इसने नदी की जमीन को समतल करवाकर उस पर कब्जा किया और उसकी खरीद-बिक्री की। उसने जमीन के इस धंधे से दस साल के भीतर करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026

Jharkhand: एमएमसीएच अस्पताल से नवजात बच्चे को दबोचकर उठा ले गया कुत्ता, प्रशासन ने खोजबीन अभियान चलाया, नहीं मिला सुराग

October 28, 2026

Cyxlone ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश का तट पार किया, हवा की रफ्तार रही 135 किमी/घंटे, कई इलाकों में भारी नुक्सान

October 28, 2026
Recent Post

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026

Jharkhand: एमएमसीएच अस्पताल से नवजात बच्चे को दबोचकर उठा ले गया कुत्ता, प्रशासन ने खोजबीन अभियान चलाया, नहीं मिला सुराग

October 28, 2026

Cyxlone ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश का तट पार किया, हवा की रफ्तार रही 135 किमी/घंटे, कई इलाकों में भारी नुक्सान

October 28, 2026

JIO Share: जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक चढ़कर सूचीबद्ध, 1,358 रुपये पर शुरू किया कारोबार

October 28, 2026

Share Bazar: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक टूटा

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group