
Kandra. चक्रधरपुर के डीआरएम रुण हुरिया कांड्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्होंने स्टेशन को और बेहतर बनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने की बात कही. डीआरएम ने कहा कि कांड्रा रेलवे स्टेशन इस मार्ग का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, और इसे ध्यान में रखते हुए हम स्टेशन के विकास के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं.
स्थानीय पैसेंजर्स और ग्रामीणों ने डीआरएम से मांग की कि कोविड के दौरान कांड्रा रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव प्रभावित हो गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस पर डीआरएम ने बताया कि रेलवे बोर्ड को अवगत करा दिया गया है, और बोर्ड से आदेश मिलते ही ट्रेनों का ठहराव शुरू कर दिया जाएगा.
