Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»वक्फ बिल के खिलाफ रांची-कोलकाता समेत कई शहरों में सड़क पर उतरे मुस्लिम समाज के लोग, अहमदाबाद में 50 हिरासत में
    Headlines

    वक्फ बिल के खिलाफ रांची-कोलकाता समेत कई शहरों में सड़क पर उतरे मुस्लिम समाज के लोग, अहमदाबाद में 50 हिरासत में

    News DeskBy News DeskApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Muslims Protest Against Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल 2024 संसद से पास हो गया है. बुधवार को लोकसभा औऱ गुरुवार को पूर्ण बहुमत के साथ राज्यसभा से बिल पास हो गया. इधर वक्फ बिल के पास होने विरोध में देश के कई शहरों में आज प्रदर्शन हो रहे हैं. जुमे के नमाज के बाद रांची-कोलकाता और अहमदाबाद समेत कई शहरों में मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतर आए. मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए बिल को वापस लेने की मांग की. वहीं अहमदाबाद में पुलिस ने 50 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा.

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन का व्यापक समर्थन देखने को मिल रहा है. काफी संख्या में मुस्लिम समाज के पुरुष और महिलाएं सड़कों पर उतरकर बिल का विरोध कर रहे हैं. लोग वक्फ बिल वापस करो के नारे लगाते दिखे.
    रांची में प्रदर्शन

    वहीं, दूसरी ओर, रांची में भी अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम) ने संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित वक्फ बिल में संशोधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. जुमे की नमाज के बाद एकरा मस्जिद के बाहर प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लेकर अपनी मांगें रखीं और इस संशोधन का विरोध जताया. प्रदर्शनकारी बिल में बदलाव को अपने अधिकारों पर हमला मान रहे हैं.

    बिहार में विरोध प्रदर्शन

    उधर, बिहार के जमुई के रजा नगर गौसिया मस्जिद में भी जुम्मे की नवाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध जताया. प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे. लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधानसभा चुनाव सबक सिखाने की बात भी कही.

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    यूपी में हाई अलर्ट

    यूपी के सभी जिलों में पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है. जुमे की नमाज को लेकर राजधानी लखनऊ, संभल, बहराइच, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और नोएडा समेत राज्य के अन्य संवेदनशील जिलों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते पुराने लखनऊ के संवेदनशील इलाकों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. संभल में खासकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है.

    यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं. पुलिस ​अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

    लखनऊ में चिन्हित हुए हैं 61 हॉटस्पॉट

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    लखनऊ पुलिस ने शहर भर में 61 ऐसे हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं, जहां किसी भी अप्रिय घटना की आशंका सबसे ज्यादा है. इन इलाकों में ड्रोन कैमरों और CCTV के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है. इन हॉटस्पॉट्स में शामिल प्रमुख स्थान हैं- टीले वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा, ऐशबाग ईदगाह, बिल्लौचपुरा, मदेयगंज मसालची टोला, बुलाकी अड्डा. इन सभी जगहों पर जुमे की नमाज अदा की जाएगी. इन जगहों पर बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है.

    नागपुर में भी पुलिस चौकन्नी

    संसद से वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद हिंसा की आशंका को देखते हुए नागपुर पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके कहा है कि हिंसक दृश्यों वाले वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई होगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    50 detained in Ahmedabad People of Muslim community took to the streets in many cities including Ranchi-Kolkata against the Waqf Bill
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026
    Recent Post

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026

    NEET Protest: केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी

    September 2, 2026

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group