Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»गारंटी योजना से लाभान्वित 99 कांग्रेस सांसदों को अयोग्य करार देने का अनुरोध, इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर
    Headlines

    गारंटी योजना से लाभान्वित 99 कांग्रेस सांसदों को अयोग्य करार देने का अनुरोध, इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर

    News DeskBy News DeskAugust 10, 2024Updated:August 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Pryagraj. ‘घर घर गारंटी योजना’ के तहत वोट के बदले विभिन्न वित्तीय और अन्य लाभ की गारंटी वाले कार्ड बांटने वाले कांग्रेस के 99 सांसदों को अयोग्य करार देने के अनुरोध वाली एक जनहित याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर की गई है. याचिका के मुताबिक, ये वादे जनप्रतिनिधि कानून के तहत रिश्वत के समान हैं, इसलिए कांग्रेस के 99 सांसदों को मौजूदा कानून के तहत अयोग्य करार दिया जाना आवश्यक है.

    याचिका में भारतीय निर्वाचन आयोग पर कांग्रेस की विवादित घर-घर गारंटी योजना को लेकर पार्टी के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने का आरोप लगाया गया है. फतेहपुर जिले की भारती देवी द्वारा दायर इस जनहित याचिका में चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए तत्काल न्यायिक हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया है. इस याचिका पर जल्द सुनवाई किए जाने की संभावना है.

    याचिका में तर्क दिया गया है कि घर-घर गारंटी योजना जनप्रतिनिधि कानून, 1951 की धारा 123(1) (ए) के तहत रिश्वत के समान है और यह भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 171बी और 171ई के तहत दंडनीय है. इसमें आरोप लगाया गया है, “निर्वाचन आयोग की ओर से दो मई, 2024 को जारी परामर्श में राजनीतिक दलों को इस तरह की व्यवस्था के खिलाफ चेतावनी दिए जाने के बावजूद कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता के साथ समझौता करते हुए इन कार्ड का वितरण जारी रखा.

    East Central Railway :पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पटना-आरा रेलखंड का निरीक्षण किया, अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रगति की समीक्षा

    याचिकाकर्ता ने निर्वाचन आयोग पर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के उसके दायित्व को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया. याचिका में अदालत से निर्वाचन आयोग को निर्देश जारी कर चुनाव प्रतीक (आरक्षण एवं आवंटन) आदेश, 1968 की धारा 16ए के तहत कांग्रेस की राजनीतिक पार्टी के तौर पर मान्यता निलंबित करने की भी मांग की गई है.

    इसके अलावा, याचिका में घर-घर गारंटी योजना से लाभ उठाने वाले 99 कांग्रेस सांसदों को अयोग्य करार दिए जाने के साथ ही इस योजना को लाने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने का अनुरोध किया गया है. याचिका में भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रक्षा के लिए अदालत से निर्णायक कदम उठाने का भी अनुरोध किया गया है.

    Saraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Petition filed in Allahabad High Court requesting to disqualify 99 Congress MPs who benefited from the guarantee scheme
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    East Central Railway :पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पटना-आरा रेलखंड का निरीक्षण किया, अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रगति की समीक्षा

    August 10, 2026

    Saraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश

    August 10, 2026

    East Central Railway :केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ₹7.28 करोड़ के आधुनिक चिकित्सा उपकरण शुरू, रेल कर्मचारियों को मिलेगा बेहतर इलाज

    August 10, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS : सावन की दूसरी सोमवारी पर बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया रुद्राभिषेक, झारखंड की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

    August 10, 2026

    ED’ Entry in JSSC/JPSC Scam: ईडी ने जेएसएससी-सीजीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में ‘अनियमितताओं’ से जुड़े मामले की शुरू की जांच

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group