Lahar Chakra

Petrol/Diseal Crisis: जमशेदपुर में पेट्रोल संकट! कई पेट्रोल पंप बंद, जहां खुले हैं, वहां लोगों की लगी लंबी कतार

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में पेट्रोल-डीजल की किल्लत अब सड़कों पर साफ दिखाई देने लगी है। सप्लाई बाधित होने से शहर के कई पेट्रोल पंप बंद हो गये हैं. जहां खुले हैं, वहां लोगों की लंबी कतार लगी है। आदित्यपुर स्थित मधुबनी इंडियन ऑइल पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए सुबह से ही वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाइक, कार, ऑटो और मालवाहक वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। तेल संकट की खबर फैलते ही लोगों में घबराहट बढ़ गई है और कई लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं। इसका असर अब शहर के दूसरे पेट्रोल पंपों पर भी दिखने लगा है। कई लोगों ने दावा किया कि उन्हें काफी देर इंतजार के बाद तेल मिला, जबकि कुछ लोग बिना तेल भरवाए वापस लौट गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिसकी वजह से लोग पहले से ज्यादा तेल स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं। इस संकट का सबसे ज्यादा असर नौकरीपेशा लोगों, ऑटो चालकों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। ऑफिस जाने वाले लोग देर से पहुंचे, वहीं कई स्कूली बच्चों के अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ऑटो और टैक्सी चालकों का कहना है कि अगर जल्द हालात सामान्य नहीं हुए तो रोज की कमाई पर सीधा असर पड़ेगा। कई लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

Exit mobile version