Site icon Lahar Chakra

बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक

जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पंचायत प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया मुकेश सिंह के संयुक्त नेतृत्व में बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान में दर्जनों हरे-भरे पौधारोपण कर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने आम,नीम,शीशम,जामुन, कदम, नारियल जैसे दर्जनों पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बने के लिए प्रेरित किए.

इस मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हुए पर्यावरण संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए काम करने का आह्वान किए. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान, पर्यावरण प्रदूषण को कम करने एवं पर्यावरण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए लोगों को शिक्षित करने की बात कहें.

विदित हो कि बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान को रेलवे के द्वारा इन दिनों पार्क के रूप में तब्दील किया जा रहा है. इस बड़े मैदान में स्थानीय लोग सुबह शाम टहलने आते हैं।इसी कड़ी में वृक्षारोपण लगाकर लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया गया है.

मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया मुकेश सिंह, संतोष ठाकुर, पूर्व उप मुखिया संतोष लाल, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी शशि आचार्या,गौरी पांडे, उमा शर्मा, सत्येंद्र कुमार, सतीश ठाकुर, राजेंद्र कुॅवर, पंकज कुमार सिंह, प्रदीप ठाकुर, आनंद कुमार, सोनू दास, साजन कुमार, अंगद पांडे, प्रवीण कुमार उपस्थित थे.

Exit mobile version