Site icon Lahar Chakra

रांची के सदर अस्पताल में अब होगी प्लास्टिक सर्जरी, ओपीडी की शुरुआत, ऑर्थो ओपीडी भी शुरू

Ranchi : रांची के सदर अस्पताल में सोमवार को प्लास्टिक सर्जरी ओपीडी का शुभारंभ किया गया. इस ओपीडी का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार एवं उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन के समय चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति रही. इस अवसर पर वरीय सर्जन डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. अजीत कुमार, प्लास्टिक सर्जन डॉ. तन्मय और डॉ. विवेक भी उपस्थित थे.

नई प्लास्टिक सर्जरी ओपीडी इमरजेंसी के पास रूम नंबर 28 में शुरू की गई है. साथ ही, अस्पताल में अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक) विभाग की संध्याकालीन ओपीडी की भी शुरुआत की गई, जिससे शाम के समय इलाज की सुविधा मिलेगी.

प्लास्टिक सर्जरी ओपीडी में इन बीमारियों का होगा इलाज :

इस पहल से रांची समेत आस-पास के मरीजों को प्लास्टिक सर्जरी जैसी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं अब जिले में ही उपलब्ध होंगी.

Exit mobile version