Site icon Lahar Chakra

PM Award: सरायकेला-खरसावां के DC रविशंकर शुक्ला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सम्मानित

New Delhi. आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 प्रदान कर सम्मानित किया है. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने इसके लिए जिले और प्रखंड के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए इसका श्रेय प्रखंड एवं जिला स्तर के अधिकारियों की कड़ी मेहनत को दिया है. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को इससे पूर्व भी कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं.

Exit mobile version