Site icon Lahar Chakra

PM Internship: पीएम इंटर्नशीप की तारीख बढ़ी; अभ्यर्थी अब 31 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन, केंद्र ने जारी किया आदेश

New Delhi. प्रधानमंत्री (पीएम) इंटर्नशीप योजना के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है. अभ्यर्थी अब 31 मार्च तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. केंद्र सरकार ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिये हैं. पीएम इंटर्नशीप योजना के लिए आवेदन करने की तारीख पहले 12 मार्च तक थी. कारपोरेट मंत्रालय के मुताबिक बड़ी संख्या में युवा आवेदन कर रहे हैं. युवाओं के उत्साह को देखते हुए आवेदन करने की तारीख बढ़ाई गई है.

जानकारी के मुताबिक देश में रोजगार और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम इंटर्नशीप योजना की शुरुआत की है. इसके तहत डिग्री हासिल करने वाले छात्रों को देश के शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्न करने का मौका मिलेगा. इंटर्न के दौरान सरकार युवाओं को सलाना 1.25 लाख रुपया तक इंटर्न के रुप में देगी. इसमें सरकार 5-5 हजार रुपया देगी. बाकि रकम कंपनी की तरफ से भी युवाओं को मासिक वेतन के रुप में मिलेंगे. केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 में इस योजना की शुरुआत की की शुरुआ थी.

Exit mobile version