Lahar Chakra

PM Modi ने ओडिशा के झारसुगुड़ा से 60 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं, देशभर में ‘BSNL 4G’ की शुरुआत की

Jharsuguda. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा से दूरसंचार, रेलवे और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों से जुड़ीं 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. मोदी ने देश भर में आठ आईआईटी के विस्तार की आधारशिला रखी, जिससे अगले चार वर्षों में 10,000 नए छात्र आईआईटी में पढ़ सकेंगे. उन्होंने बीएसएनएल की ‘स्वदेशी’ तकनीक से निर्मित 97,500 से अधिक 4जी दूरसंचार टावरों की शुरुआत की.

मोदी ने संबलपुर शहर में 273 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांच किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. जून 2024 में ओडिशा में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से 15 महीने में प्रधानमंत्री का राज्य का यह छठा दौरा है. मोदी का झारसुगुड़ा दौरा सात साल के अंतराल के बाद हुआ है.वह 22 सितंबर 2018 को ओडिशा के दूसरे वाणिज्यिक हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए यहां आए थे.

Exit mobile version